फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की रक्षा करें युवा : सोमबीर घसौला

Fri, 19 Apr 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा माइनिंग क्रशर एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर घसौला ने वीरवार को गांव खेड़ी बूरा के बाबा सीतानाथ आश्रम में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश, प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत बचाने के लिए सार्थक पहल करनी होगी। आधुनिकता की अंधी दौड़ में युवाओं का झुकाव पाश्चात्य संस्कृति की ओर होना भारत की संस्कृति के लिए खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए महापुरुषों, प्रेरणा स्रोत व्यक्ति, संत या आराध्य देव की फोटो कमरे में लगानी चाहिए। इससे युवाओं की दृष्टि बार-बार फोटो पर जाएगी तो उनकी सोच भी सकारात्मक बनेगी। कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख सोनू साहुवास विशिष्ट अतिथि रहे।
सोमबीर ने गांव में आयाेजित कबड्डी स्पर्धा में खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर मंदिर कमेटी को सहयोग के लिए दो लाख एक हजार रुपये भेंट किए। युवाओं के व्यायाम और स्वास्थ्य के लिए बनने वाले जिम हॉल के लिए निर्माण सामग्री भेंट करने की घोषणा की। ग्रामीणों और आयोजन समिति ने उनके सामाजिक कार्याें की सराहना की और स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच रूदडौल महेंद्र सिंह, सरपंच संदीप, पूर्व सरपंच सत्येंद्र, रामफल, मुखपाल, लीलू, वेद सिंह, सुनील, गुणपाल ठेकेदार, कैप्टन जयभगवान, कैप्टन जयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें