फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एग्री स्टैक आईडी अनिवार्य, किसानों से कैंपों में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील

Fri, 09 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 18 दिसंबर 2025 से एग्री स्टैक पोर्टल की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश के सभी काश्तकार किसानों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ना और उन्हें कृषि से संबंधित सुविधाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. नागपाल ने बताया कि एग्री स्टैक पोर्टल के अंतर्गत प्रत्येक किसान की यूनिक किसान आईडी बनाई जा रही है। इस आईडी के माध्यम से किसान अपनी भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और भविष्य में कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, अनुदान एवं अन्य लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में एग्री स्टैक पोर्टल को लेकर जिला के प्रत्येक गांवों में यूनिक आईडी बनाने के लिए पंजीकरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक गांव में गठित टीम में राजस्व विभाग से पटवारी, कृषि विभाग से अधिकारी एवं एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे कैंपों में किसान अपनी आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और जमीन की फर्द साथ लाकर अपनी एग्री स्टैक यूनिक आईडी अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है जिससे भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, ऋण सुविधा एवं अन्य कृषि आधारित सेवाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो किसान एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी बनवाने से वंचित रह जाएंगे, वे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान, खाद सब्सिडी सहित अन्य कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया जिले के सभी गावों में एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी बनवाने के कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आगे आकर एग्री स्टैक पोर्टल पर अपनी यूनिक आईडी अवश्य बनवाएं और ताकि भविष्य में वह किसी भी कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें