चरखी दादरी। अग्निपथ योजना के अंतर्गत आयोजित अग्निवीर जीडी, तकनीकी, ट्रेडमैन 10वीं तथा ट्रेडमैन 8वीं भर्ती 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के संदीप दी। यह भर्ती रैली जनवरी-फरवरी 2026 में भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित की गई थी जिसमें चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी एवं भिवानी जिलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भर्ती निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि महेंद्रगढ़ एवं चरखी दादरी जिले के सभी सफल अभ्यर्थी 27 मई सुबह 5:30 बजे अपने मूल दस्तावेजों सहित सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करें। वहीं भिवानी और रेवाड़ी जिले के अभ्यर्थियों को 28 मई को सुबह 5:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया।