जाट धर्मशाला में शनिवार को भाईचारा सम्मेलन में जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन उनका हक है और जरूरत पड़ी तो इसके लिए दोबारा से भी आंदोलन कर सकते हैं।
जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया और प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। दहिया ने कहा कि आरक्षण उनका हक है और जरूरत पड़ी तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में जसिया (रोहतक) के चौधरी छोटूराम धाम से जाट आंदोलन का बिगुल बज सकता है।
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में शनिवार को भाईचारा सम्मेलन में जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन उनका हक है और जरूरत पड़ी तो इसके लिए दोबारा से भी आंदोलन कर सकते हैं। उन्हें बार-बार सरकार की ओर से अहीर व गुर्जर के समान आरक्षण देने का वादा किया गया है, लेकिन इसे धरातल पर लागू नहीं किया गया। अब प्रदेशभर में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। इस दौरान विद्यानंद हंसावास व फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट भी मौजूद रहे।
जसिया में लिया जाएगा अंतिम निर्णय
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि प्रदेशभर में भाईचारा सम्मेलन करने के बाद 5 अक्तूबर को रोहतक जिले के जसिया के चौधरी छोटूराम धाम पर राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें रायशुमारी लेकर आंदोलन को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।