फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नमाज के बाद उठी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Fri, 29 May 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बकरीद पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग गो संरक्षण की शपथ लेते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। बकरीद पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गोसंरक्षण की शपथ दिलाई। मौलवी मोहम्मद सुवालिहीन ने कहा कि इस्लाम हमें वतन की संस्कृति, परंपराओं और पड़ोसियों की भावनाओं का सम्मान करना सिखाता है।
विज्ञापन

गाय देश के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। अगर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलता है तो इससे देश में आपसी भाईचारा, मोहब्बत और सांप्रदायिक सौहार्द और मजबूत होगा।
संजय रामफल ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मांग का समर्थन किया। संजय रामफल ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि देश के तमाम सामाजिक व धार्मिक संगठनों की रही है। इस अवसर पर शरीफ, तहजीब, रफीक, हमराज, सुमेर, शरीफ, मौलवी मदीना मस्जिद, अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें