फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुनर्विकास के बाद हेरिटेज लुक के साथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी बेहर सुविधाएं, 99 प्रतिशत काम पूरा

Mon, 09 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनाया गया दादरी स्टेशन का प्रवेश द्वार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के दादरी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके पहले चरण का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सुदंरीकरण, दोपहिया, चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस, रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही योजना के तहत करीब 99 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
करीब 13.50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में स्टेशन परिसर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एलईडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जाएगा। सभी सुविधाओं की दिव्यांगों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाए जाएंगे। स्टेशन के प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य तथा हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स :
कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड भी लगे
इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाए जा चुके हैं।
बॉक्स :
बनेगा 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल
दादरी रेलवे स्टेशन परिसर में 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 7.17 करोड़ रुपये है। स्टेशन पर उच्च तकनीकी सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था, सुगम, निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन की दृष्टि से हरित ऊर्जा उत्पादन हेतु लगभग 18 लाख रुपये की की लागत से 40 किलोवाॅट का सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
वर्सन :
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। आवागमन भी सुगम होगा। स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन, स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा। स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।- धुनीमल, पीआरओ, बीकानेर रेलवे मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें