फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जोन संख्या घटने से डेढ़ गुना बढ़ेगा पेयजल आपूर्ति प्रेशर

Fri, 08 Aug 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के मुख्य जलघर में निर्माणाधीन पानी भंडारण टैंक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में 115 करोड़ का पेयजल प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद विभाग जोन की संख्या बढ़ाने के बजाय घटाएगा। इसके पीछे तर्क है कि पेयजल आपूर्ति का प्रेशर यानी दबाव डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगा। जहां पहले एक जोन में एक साथ 200 घरों में सप्लाई होती थी तो वहीं यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 300 घर एक साथ कवर किए जा सकेंगे।
इस समय शहर में पेयजल का प्रेशर नहीं है। यही वजह है कि पानी का समान रूप से वितरण नहीं हो पा रहा है। कहीं आवश्यकता से ज्यादा पानी मिल रहा है तो कहीं एक बूंद भी नहीं मिल रहा है। शहर में करीब 16 हजार वैध व करीब 30 हजार अवैध पेयजल कनेक्शन हैं। शहर में 21 वार्डाें में 45 जोन हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग शहर के 115 करोड़ के पेयजल प्रोजेक्ट पर काम करवा रहा है। नगर में आज तक कई भागों में पेयजल की लाइनें नहीं हैं। अब विभाग पानी का प्रेशर बढ़ाने की दिशा में भी काम करेगा। इसके तहत जलघरों में बने टैंकों की स्टोरेज क्षमता बढ़ाई जा रही है। ताकि, पानी की किल्लत नहीं होने पाए।
इस प्रोजेक्ट के तहत नगर से सटते गांव घिकाड़ा में बने जलघर की क्षमता बढ़ाकर शहर में सप्लाई की जानी है। इससे शहर के करीब 35 प्रतिशत एरिया में सप्लाई हो सकेगी। इसी प्रकार, मेन चंपापुरी व रामनगर जलघरों की स्टोरेज क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। यहां बने टैंकों का साइज बढ़ाया जा रहा है। ताकि, पानी ज्यादा मात्रा में स्टोर हो सके और नहरी पानी की बारी आने तक किल्लत न होने पाए।
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में दो से तीन जोन :
यह प्रोजेक्ट जैसे ही पूरा होगा, विभाग प्रेशर बढ़ाने पर काम करेगा। जोन का समान रूप से वितरण किया जाएगा। जोन स्तर पर घरों की सर्वे कर जोन की संख्या घटा सकता है, बढ़ाने की गुंजाइश नहीं रहेगी। विभाग का दावा है कि पानी का प्रेशर डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगा। विभाग ने इस समय शहर के प्रत्येक वार्ड में दो से तीन जोन बना रखे हैं। इस समय शहर के कई भागों में पानी का दबाव कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें