फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 84 शिकायतें सुनकर डीसी ने 31 का मौके पर ही करवाया समाधान

Sat, 15 Jun 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की शिकायत सुनतीं डीसी मनदीप कौर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में डीसी मनदीप कौर ने शुक्रवार सुबह समाधान शिविर लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। करीब दो घंटे के शिविर में डीसी के समक्ष परिवार पहचान पत्र, राशनकार्ड, बिजली, पानी व पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित 84 शिकायतें पहुंची। डीसी ने इन पर संज्ञान लिया और 31 शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया। इसके अलावा लंबित 53 शिकायतों को संबंधित विभाग के पास भेजकर समाधान करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

डीसी मनदीप कौर ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों का लाभ उठाएं। यहां एक ही स्थान पर सभी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में त्वरित गति से समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिले में लगाए जा रहे शिविर में प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। प्रशासन की विश्वसनियता के चलते ही दिन-प्रतिदिन शिविर में समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं और मौके पर ही समस्याओं के समाधान की कोशिश की जाती है। अगर वहां समाधान नहीं हो पाता तो फिर विभाग को शिकायत भेजकर त्वरित समाधान करवाया जाता है। शुक्रवार को आई कुल 84 शिकायतों में से भी 31 का मौके पर समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन

- विभाग से प्रशासन लेता है अपडेट
डीसी मनदीप कौर ने बताया कि मौके पर हल नहीं हो सकने वाली शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है और उनका समाधान करवाया जा रहा है। ऐसी शिकायतों के बारे में संबंधित विभागों से कार्रवाई रिपोर्ट भी ली जा रही है। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यालय भी भेजी जा रही है। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें