फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रात को बूंदाबांदी से दो डिग्री लुढ़का तापमान

Sat, 15 Jun 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 दादरी शहर में शुक्रवार को छाए बादल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार रात को हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। दोपहर को तेज धूप खिली जिससे तपिश भी बनी रही। हालांकि बावजूद इसके वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। दिन का अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 33 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार रात हल्की बादलवाही बनी रही जिससे कई भागों में बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ घंटों के लिए गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सुबह ही गर्मी की प्रचंडता बढ़ गई। सूर्य की तेज किरणों से धरती तपती रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मरुस्थलीय पश्चिमी गर्म, शुष्क हवाएं चलने और सूर्य से किरणों से पारा ज्यादा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी बादलवाही और तेज गति से हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगला कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय होगा। उससे भी मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा केवल आंशिक बादल वाही बनी रहेगी और तापमान में आंशिक गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें