फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार माह बाद शहर नहीं रहेगा ग्रामीण सब स्टेशनों पर निर्भर

Fri, 20 Jun 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रेलवे रोड पावर सब स्टेशन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन की क्षमता चार माह बाद बढ़ जाएगी। यहां पर 33 केवीए क्षमता का एक और पावर सब स्टेशन बनना है। इसके निर्माण के बाद शहरी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति के लिए ग्रामीण सब स्टेशन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

फिलहाल हालात ये है कि शहर की 10 से ज्यादा कॉलोनियों में गांवों में स्थित पावर सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है जबकि उपभोक्ता शहरी रेट पर बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं। गांवों से आपूर्ति किए जाने की वजह से उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। बार-बार फाल्ट आ रहे हैं। शहर में करीब 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं। शहर में 13 फीडर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है।
शहर क्षेत्र में बिजली की खपत हर साल बढ़ रही है जबकि क्षमता नहीं बढ़ पा रही है। शहर की बिजली खपत प्रतिदिन करीब तीन लाख यूनिट तक है। शहर की बिजली आपूर्ति गांवों से जोड़ने पर कम वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

इससे बिजली आपूर्ति में ज्यादा फाल्ट आ रहे हैं। करीब साढ़े चार दशक पुराने रेेलवे रोड सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है। शहर में लोड बढ़ने पर बिजली आपूर्ति में तकनीकी दिक्कत आ जाती है जिससे कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। फिलहाल इस सब स्टेशन से शहर के करीब 40 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
2021 से चल रही है प्रक्रिया :
पुराने रेेलवे रोड स्थित सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने की सख्त जरूरत है ताकि शहर के लोड को नियंत्रण में रखा जा सके। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन परिसर में 33 केवीए क्षमता का नया सब स्टेशन बनना है। इसका काम धीरे चल रहा है। इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की जरूरत है। बता दें कि वर्ष 2021 में 33 केवीए पावर सब स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें