फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के बाद विभाग ने पाइप वहीं छोड़े, खफा दुकानदारों ने जताया रोष

विज्ञापन
फोटो 32 दुकानों के सामने पड़े पाइपों को लेकर रोष जताते दुकानदार । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्य बाजार में पानी की निकासी के लिए पुराना दिल्ली रोड पर डाले गए पाइप उठवाना जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भूल गए हैं। पिछले करीब बीस दिनों से पाइप दुकानों के सामने पड़े हैं और इसके चलते दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि दुकानों के अंदर आने-जाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि वो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पाइप उठवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। विभागीय नजरअंदाजी से खफा दुकानदारों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

पुराना दिल्ली रोड के दुकानदारों ने बताया कि बारिश के दौरान मुख्य बाजार में जलभराव हो गया था। विभाग ने पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डाली थी। यह लाइन पुराना दिल्ली रोड से होकर तिकोना पार्क डिस्पोजल प्वाइंट तक डाली गई थी। दुकानदारों का कहना है कि पानी की निकासी करवाए एक माह हो चुका है लेकिन अब तक विभाग ने सड़क पर पड़े पाइपों को नहीं उठवाया है। सड़क किनारे पड़े पाइपों के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है और यहां से गुजरने वाले लोग व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों ने बताया कि दुकान पर आने वाले बुजुर्ग व महिलाओं को इन पर से गुजरना पड़ता जिससे उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
उनका कहना है कि दुकानदारों की ग्राहकी पर भी इनसे प्रभाव पड़ रहा है और व्यापारी आर्थिक नुकसान झेलने को विवश हैं। दुकानदारों ने कहा कि इन पाइपों को उठवाने की मांग को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके है लेकिन नतीजा सिफर है और उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन बाजार में बारिश के मौसम को देखते हुए जल निकासी के लिए पाइप रखे हुए थे। एक-दो दिन में कर्मचारी भेज कर इनको उठवा दिया जाएगा ।
प्रदीप कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें