फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रास्ते के विवाद में मारे डंडे, हवाई फायरिंग, 15 लोगों पर केस

Sun, 19 May 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव रानीला निवासी दो पक्षों में शुक्रवार रात प्लॉट के रास्ते के लिए विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष ने डंडे से पिटाई कर फायरिंग भी की। एक पक्ष की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीला निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खेती करते हैं। गांव में उनका 350 गज का प्लॉट है। उनके चाचा और एक अन्य व्यक्ति का प्लॉट भी वहां है। इस प्लॉट के रास्ते के लिए दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसी कारण 18 मई की रात 12:30 से एक बजे के बीच दूसरे पक्ष के लोग उनके चाचा के घर पर पत्थर फेंकने लगे।
सूचना मिलने पर जब आशीष मौके पर पहुंचा तो एक युवक ने उनका कॉलर पकड़ा और दो लोगों ने उन्हें डंडे मारे। वह खुद को छुड़ाकर वहां से भागने लगा तो आरोपियों ने हवाई फायर कर दिया। उन्हें मारने की धमकी देने के बाद आरोपी वहां से चले गए। बाद में उन्होंने फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया और घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसलिए पुलिस ने कपिल, अजीत और जयबीर समेत 15 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सबूत जुटाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें