उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल।
चरखी दादरी। जिले के अधिवक्ताओं ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए उपायुक्त मुनीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजकीय स्कूलों में व्याप्त समस्याओं और खामियों को प्रमुखता से उठाकर निराकरण कराने की मांग की गई।
अधिवक्ता संजीव तक्षक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे किताबें, यूनिफॉर्म, पीने का पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सरकारी वादों के बावजूद ये सुविधाएं स्कूलों में उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा सभी विषयों के अध्यापकों की कमी और स्कूल भवनों की खराब स्थिति जैसी समस्याएं भी बनी हैं।
अधिवक्ता शीतल साहू ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति के