फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन ने न्यायाधीशों को किया सम्मानित

Mon, 05 Aug 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
न्यायिक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायधीश को सम्मानित करते अधिवक्ता। स्रोत: बार एसोसिएशन
विज्ञापन
-शनिवार को दादरी कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया विदाई व सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता दादरी बार एसोसिएशन के प्रधान नसीब राणा ने की गई। समारोह के दौरान दादरी से पदोन्नति पाकर जाने वाले एडीजे रामअवतार पारिक व एडीजे सौरभ कुमार को अधिवक्ताओं ने विदाई दी। वहीं, उनके स्थान पर पदभार ग्रहण करने वाली सीजेएम निधि सोलंकी, सीजेएम संजीव काजला व न्यायाधीश धर्मपाल का स्वागत किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार ने नए न्यायाधीशों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बार एसोसिएशन प्रधान नसीब राणा और अन्य अधिवक्ताओं ने न्यायाधीशों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही दादरी से पदोन्नत होकर जाने वाले न्यायाधीशों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने नए न्यायाधीशों को भरोसा दिलाया कि कानून का पालन करने के लिए सभी अधिवक्ता हमेशा हर समय पूरा सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। सभी आपस में मिलकर बार व बेंच के संबंध को और अधिक मजबूत करते हुए आम नागरिकोंं को न्याय दिलवाएंगे। इस अवसर पर एडीजे जसबीर कुंडु, एडीजे कविता कंबोज, एसीजेएम मीनाक्षी यादव, जज लक्ष्य कुमार, रजत अरोड़ा व मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो 30 न्यायिक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीश को सम्मानित करते बार प्रधान नसीब राणा व अन्य अधिवक्ता। स्रोत: बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें