फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Tue, 16 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आगामी दिनों में ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें, इस संबंध में राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। बचाव संबंधी जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने जिले के लोगों से सचेत होकर शीतलहर आपदा से बचाव का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि शीतलहर के समय घर के अंदर ही रहें, ठंडी हवा से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। रेडियो और अन्य मीडिया से मौसम की जानकारी लेते रहें। बुजुर्ग और बच्चों का ठीक से देखभाल करें और ऐसे पड़ोसी जो अकेले रहते हैं विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल चाल पूछते रहें।
उन्होंने कहा कि साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपातकालीन आपूर्ति आपूर्ति आसानी से उपलब्ध हो। एक परत वाले कपड़े की जगह ढीली फिटिंग वाले परतदार हल्के कपड़े, हवा रोधित सूती का बाहरी आवरण और गर्म ऊनी भीतरी कपड़े पहनें। शरीर की गर्मी बचाए रखने के लिए टोपी और जलरोधी जूतों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

गर्म तरल पदार्थ नियमित कप से पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिये शरीर की गर्मी बनी रहेगी और शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार और निर्जलीकरण से बचने के लिए शराब आदि का सेवन न करें। शीतदंश जैसे संवेदनशून्य सफेद या पीले पड़े हाथ और पैरों की उंगलियां, कान की लौ और नाक की ऊपरी सतह आदि होने पर चिकित्सक की सलाह लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें