फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी में प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, लघु सचिवालय अंतिम चरण में

Sat, 20 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के चिड़िया रोड के समीप निर्माणाधीन जिला स्तरीय लघु सचिवालय भवन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के चिड़िया रोड के समीप निर्माणाधीन जिलास्तरीय लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अगले वर्ष 31 मार्च तक लघु सचिवालय भवन पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा और एक अप्रैल को यह भवन जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय लघु सचिवालय का निर्माण होने से लगभग सभी विभागों के कार्यालयों का संचालन एक ही जगह से हो सकेगा और लोगों को शहर में अलग-अलग जगहों पर स्थित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
बता दें कि दादरी से घसौला अप्रोच रोड पर करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिलास्तरीय लघु सचिवालय भवन का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। भवन में 10 प्रतिशत फिनिशिंग का काम बचा हुआ है। जिसे मार्च माह तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 18 सितंबर 2016 को दादरी को प्रदेश का 22वां जिला बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही यहां पर जिला स्तरीय कार्यालयों का संचालन शुरू हो गया। ऐसे में जिला स्तरीय भवन न होने के कारण गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल परिसर और शहर के विभिन्न हिस्सों में किराये के भवनों में कार्यालयों का संचालन किया जा रहा है जिनमें महिला एवं बाल विकास, आरटीए, जिला समाज कल्याण, आयुष विभाग, जिला कल्याण विभाग आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके चलते लोगों को भी विभिन्न कार्यों के चलते इधर-उधर भटकना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के समाधान के लिए सरकार की ओर से दादरी में करीब 24 एकड़ जमीन पर जिला स्तरीय लघु सचिवालय भवन का निर्माण करवाया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। लघु सचिवालय का निर्माण पूरा होने के बाद लगभग सभी विभागों के अधिकारी एक ही जगह पर मिल सकेंगे।
नए भवन में ये हो सकती है कार्यालयों की व्यवस्था


नए लघु सचिवालय परिसर में अंडर ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था होगी। वहीं भूतल पर डीआरओ और जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय होंगे। पहली मंजिल पर उपायुक्त व नगराधीश कार्यालय, दूसरी मंजिल पर अतिरिक्त उपायुक्त, जिला कल्याण अधिकारी, तहसीलदार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आदि के कार्यालय होंगे। तीसरी मंजिल पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय व इससे संबंधित अन्य शाखाएं स्थापित की जाएंगी।
वर्सन :
जिलास्तरीय लघु सचिवालय भवन का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रयास रहेगा कि भवन को तैयार कर अप्रैल माह में प्रशासन को सौंप दिया जाए। ताकि जिले के लोगों को सरकारी कार्य करवाने के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

- गुरुचरण सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें