फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एडीसी डॉ. जयेंद्र ने संभाला भिवानी-चरखी दादरी डीएमसी का पदभार

Sat, 09 Dec 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
फोटो 22 भिवानी-चरखी दादरी डीएमसी एवं दादरी एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए प
विज्ञापन
चरखी दादरी। एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने भिवानी-चरखी दादरी डीएमसी का पदभार संभाल लिया है। नगर परिषद के उपप्रधान संदीप फौगाट के नेतृत्व में शुक्रवार को विभिन्न वार्डाें के पार्षदों ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन

पार्षदों ने उनसे नगर के हर वार्ड में अधिकतम विकास कार्य करवाने की मांग की ताकि शहरवासियों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। डॉ. जयेंद्र ने सभी पार्षदों और प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि वह नगर के प्रत्येक हिस्से में कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उनका पूरा प्रयास यही रहेगा कि प्रत्येक हिस्से की समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकतम कार्य करवाया जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर भी वह गौर करेंगे। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप सैनी, पार्षद मितेश गोयल, पार्षद वीरेंद्र जोगी, पार्षद प्रतिनिधि जतिन फौगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें