फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी फायरिंग मामला: सुरक्षा में बड़ी चूक पर गाज, मुख्य गेट पर तैनात QRT टीम के 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fri, 07 Aug 2026 09:25 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

चरखी दादरी के पुलिस अधीक्षक (SP) लोगेश कुमार ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। शुरुआती जांच में पाया गया कि कोर्ट और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा का मुख्य जिम्मा क्यूआरटी (QRT) टीम के पास ही था।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी अदालत परिसर के पास हुए चर्चित गोलीकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट के मुख्य गेट पर सुरक्षा में हुई गंभीर चूक को स्वीकार करते हुए पुलिस विभाग ने मौके पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी लोगेश कुमार ने देर शाम लिया एक्शन

शुक्रवार देर शाम चरखी दादरी के पुलिस अधीक्षक (SP) लोगेश कुमार ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। शुरुआती जांच में पाया गया कि कोर्ट और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा का मुख्य जिम्मा क्यूआरटी (QRT) टीम के पास ही था। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट गेट से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अदालत परिसर के ठीक बाहर दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। घटना स्थल के इतने नजदीक तैनात होने के बाद भी संदिग्धों को न रोक पाने और त्वरित कार्रवाई में विफलता के चलते इन 6 पुलिस जवानों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में आगे की विभागीय जांच भी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें