फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिना नक्शा पास बने मकानों और दुकानों को नगर परिषद करेगी सील

Sun, 19 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी शहर का ड्रोन से लिया गया फोटो। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी शहर में यदि किसी मकान या दुकान मालिक ने भवन का नक्शा पास नहीं करवाया तो जल्दी पास करवा लें अन्यथा मकान या दुकान सील हो सकती है।
नगर परिषद की ओर से दिवाली पर्व के बाद नगर में विशेष मुहिम चलाई जाएगी। नगर परिषद की टीमें बिना नक्शा पास मकानों व दुकानों को सील करेंगी। नगर परिषद की ओर से ऐसे मालिकों के पास नोटिस भेजे जा रहे हैं। नगर में करीब 32 हजार मकानों, दुकानों की प्रॉपटी आईडी बनी है।
काफी समय से शहरवासी मकान एवं दुकान का नक्शा पास करवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। नगर परिषद की ओर से मकान, दुकान मालिकों को समय-समय पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। समय-समय पर नगर परिषद मकान एवं दुकानों को सील भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शा पास करवाने के लिए नगर परिषद की ओर से 120 रुपये प्रति वर्गगज फीस वसूली जाती है। नगरपालिका अधिनियम के तहत बिना नक्शा पास प्रतिष्ठान को सील किया जा सकता है। निर्माण को तोड़ा भी जा सकता है। पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें