फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 3600 लीटर शराब और 43.31 किलोग्राम मादक पदार्थों समेत 30.47 लाख की नकदी जब्त

Mon, 23 Sep 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सकलूसिव::
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट, गैर कानूनी कार्य करने वालों की कमर तोड़ रहा मुखबिर नेटवर्क
- पुलिस और एफएसटी टीमें जब्त कर चुकीं है 81 लाख की संपत्ति

- चुनाव के मद्देनजर जिले में 10 जगहों पर की गई है नाकेबंदी
हनी सोनी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने जिले को नाकेबंदी कर सील किया है। नाकेबंदी पर चौकसी के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इसी का नतीजा है कि प्रशासन अब तक अवैध नकदी के अलावा मादक पदार्थ, शराब, हथियार और वाहन जब्त कर चुका है। इनकी कीमत करीब 81 लाख रुपये है।
आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट है। प्रशासनिक टीमें लगातार अवैध शराब, नकदी, मादक पदार्थों और हथियार रखने वालों की धर-पकड़ कर रही है। अब तक 3600 लीटर शराब जब्त की गई है। इतना ही नहीं, एफएसटी (फ्लाइंग सर्विलांस टीम) नाकों पर मुस्तैद है। टीमें अब तक अलग-अलग जगहों से करीब 30.47 लाख नकदी और 6.55 लाख रुपये कीमत की 7.2 किलोग्राम चांदी जब्त कर चुकी हैं। नकदी और चांदी को खजाना कार्यालय में जमा करवाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, चुनाव के मद्देनजर जिले में 10 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। 4 पुलिस नाके शहर में जबकि 6 ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवान और एफएसटी तैनात हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जाती है। वाहनों में सवार लोगों का ब्योरा भी दर्ज हो रहा है। चौकसी के चलते ही अब तक 81 लाख की संपत्ति जिले में जब्त की जा चुकी है। संवाद

- जिले में कहां-कहां की गई नाकेबंदी
दादरी जिले की बात करें तो शहर के चारों एंट्री पॉइंट रावलधी चौक, समसपुर टी-पॉइंट, चिड़िया मोड़ और लोहारू चौक पर नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर बौंदकलां नहर के पास नाका लगाया गया है। दादरी-दिल्ली रोड पर इमलोटा गांव के समीप नाका है। दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर कितलाना के समीप और दादरी-कनीना रोड पर चिड़िया गांव के समीप नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा लाड-भांड़वा के पास भी पुलिस नाका लगाया गया है।

- यूं बरामद की जा चुकी 81 लाख की संपत्ति
बरामद वस्तु - संख्या/मात्रा - कीमत
नकदी- - - 30,47,260
मादक पदार्थ - 43.31 किग्रा. - 1,85,470
चांदी - 7.2 किग्रा. - 6,55,200
हथियार - 2 पिस्टल, 5 कारतूस - 26,000
वाहन - 6 - 28,80,000
शराब - 3600 लीटर - 12,84,480
(नोट : ये आंकड़े पिछले 21 दिनों के हैं।)

- शहरी क्षेत्र से हुई ज्यादा बरामदगी
ओवरऑल बरामदगी की स्थिति देखें तो सारी नकदी शहरी क्षेत्र के नाकों पर बरामद की गई है। वहीं, मादक पदार्थ की खेप एनएच-152 डी पर पकड़ी गई। हथियारों और शराब की बरामदगी भी ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा की गई है।

- सटीक मुखबिरी की बदौलत पकड़ी गई चुनाव में प्रयोग होने वाली शराब की खेप
बता दें पिछले 40 घंटों के अंदर जिला पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग जगहों से देसी शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़ी गई देसी शराब चुनाव में प्रयोग होनी थी, लेकिन, सटीक मुखबिरी की बदौलत पुलिस ने समय रहते शराब जब्त कर ली। रावलधी गांव के समीप बंद होटल से देसी शराब की 840 बोतलें, रासीवास गांव की बणी से 960 बोतलें और सरूपगढ़ गांव से 1284 बोतलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


वर्सन:
चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। नाकों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जिले में अब तक करीब 81 लाख रुपये की संपत्ति नकदी, धातु, शराब, असलहा और मादक पदार्थ के रूप में जब्त की गई है। इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस का खुुफिया तंत्र अलर्ट है।
-पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी

फोटो 12
रासीवास गांव की बणी से बरामद की गई शराब की खेप। फाइल फोटो
फोटो 13
नाके से गुजरने वाले वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो 14
एनएच-152 डी से बरामद की गई मादक पदार्थ की खेप। फाइल फोटो
फोटो 15
एसपी पूजा वशिष्ठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें