फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शराब ठेके में आग लगाने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। उण-कटेसरा रोड स्थित शराब ठेके में आग लगाने के एक आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 29 फरवरी को बौंदकलां थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें बौंदकलां निवासी शिकायतकर्ता नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने उण-कटेसरा रोड पर शराब ठेका लिया था, जिसमें उण निवासी दलवीर कारिंदा है। बौंदकला सर्कल का हिस्सेदार पिलना निवासी सतवीर उर्फ सत्ते 28 फरवरी को इस ठेके पर कैश लेने गया था। शाम करीब पौने आठ बजे कारिंदा दलवीर और हिस्सेदार सतवीर ठेके पर मौजूद थे और उसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर दो युवक वहां आए। उनके हाथ में पेट्रोल से भरी एक बोतल थी।
विज्ञापन

वहां आते ही उन्होंने खिड़की से पेट्रोल अंदर डालकर आग लगा दी। इस कारण दुकान के कारिंदे और हिस्सेदार ने बाहर भाग जान बचाई जबकि आग लगने से ठेके में रखी शराब जलने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में कार्रवाई कर बौंदकलां थाना पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी अंश को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंश झज्जर जिले के माजरा-दुबलधन गांव का निवासी है। उसके साथी को पहले ही दबोचा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें