फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से कुचलकर दो लोगों की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कांहड़ा में ठेके के समीप दो लोगों को पिकअप से कुचलकर मारने के आरोपी को बाढड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वीरवार को आरोपी संदीप को कोर्ट में पेश करेगी। कांहड़ा गांव निवासी मृतक महेंद्र सिंह के भाई धन सिंह के बयान पर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी तेलूराम का कहना है कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

गांव कांहड़ा निवासी धन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सबसे छोटा भाई महेंद्र सिंह गांव में रहकर ही खेती करता था। सोमवार शाम उसे सूचना मिली कि महेंद्र की पिकअप से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई है। वह मौके पर पहुंचा तो बेरला रोड के समीप ठेके के सामने उसके भाई महेंद्र का शव पड़ा हुआ था। उसे पता चला कि उसका भाई व गांव निवासी विजय सोमवार शाम ठेके के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान संदीप व कुलबीर पिकअप लेकर वहां पर आए। पिकअप को संदीप चला रहा था। उन्होंने महेंद्र व विजय के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर संदीप ने पिकअप से महेंद्र और कुलबीर को कुचल दिया। पिकअप की टक्कर से महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और कुलबीर को गंभीर चोटें लगी थी। कुलबीर ने दादरी सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें