भिवानी। थाना शहर पुलिस ने सोमवार को ढाणी सुगलान क्षेत्र से गांव समसपुर (जिला चरखी दादरी) निवासी देवेंद्र सिंह को शराब के नशे में लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार तीन मई को आरोपी अपनी बुआ के घर गया हुआ था जहां उसने नशे में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर किए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस चौकी जैन चौक की टीम ने आरोपी के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल, पांच कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए। संवाद