फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों ने लाड बारवास टोल फ्री किया

Sat, 17 Feb 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लाड-बारवास टोल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान संगठनों के पदाधिकारी। 
विज्ञापन
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाढड़ा में मुख्य क्रांतिकारी चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने लोहारु-दादरी सड़क मार्ग पर लाड-बारवास टोल को फ्री करवा दिया।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने वहां किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन के हितों से कुठाराघात कर कर रही है। देश के किसानों को सड़कों पर उतरकर बार-बार संघर्ष करना पड़ रहा है।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान ने कहा कि कृषि क्षेत्र की लंबित मांगों और हक के लिए शांतिप्रिय तरीके से पंजाब से दिल्ली जा रहे किसानों पर सरकार के इशारे पर की जा रही ज्यादती को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अन्नदाता पर आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज करना निंदनीय है, जिसके विरोध में सारा राष्ट्र एकजुटता से किसानों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान और नौजवानों ने ग्राम स्तर पर दूध आपूर्ति को बंद कर एकजुटता की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सरकार बार- बार किसानों के हितों के लिए नए फैसले लेने का वादा करती है जबकि उनको लागू करने से पीछे हट जाती है।
रण सिंह मान ने कहा कि किसान शांतिप्रिय तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के बजाय इनकी मांगों का समाधान करना चाहिए। किसान संगठनों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी तैनात रही। तीन घंटे टोल फ्री करवाने के बाद ही किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया।
इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार रामचंद्र उमरवास, विकास डांडमा, राम सिंह गोपी, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, मास्टर रघबीर शर्मा, जिला पार्षद सुभाष लाड, नवीन डांडमा, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, नवीन कारीमोद, ओमप्रकाश उमरवास, रामअवतार लाड, कमल हड़ौदी, राजेश गोपी, ईश्वर सिंह, करण सिंह, धर्मपाल शर्मा, कामरेड रामपाल धारणी, करतार सिंह, हवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें