फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर खानपुर खुर्द निवासी महिला से ठगी करने के आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने काबू किया है। आरोपी की पहचान उत्तर-प्रदेश के माहुली निवासी रोहन कुमार के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि खानपुर खुर्द निवासी नीतू पत्नी सुरेंद्र ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया था कि वो अपरावा पावर प्लांट झाड़ली में नौकरी करती है। गत 16 फरवरी को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने उसके क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार नंबर उसे बताए और क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने की बात कही। नीतू ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वो बैंक की मुंबई मुख्य शाखा से बात कर रहा है।
इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाई और इसके जरिये क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने की बात कही। नीतू ने बताया कि उसने फोन करने वाले शख्स को ओटीपी भी नहीं बताया और बावजूद इसके उसके खाते से 81038 रुपये का फ्रॉड किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और गत 17 जून को एएसआई राकेश की टीम ने माहुली निवासी आरोपी रोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें