फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भैंस चोरी के प्रयास में भगोड़ा घोषित आरोपी किया गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने भैंस चोरी के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अदालत से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव मोरवाला का रहने वाला सतीश है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में भैंस चोरी के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

न्यायिक प्रक्रिया के दौरान अदालत में लगातार गैरहाजिर रहने पर उसे 13 मई 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2020 की रात करीब 11 बजे सतीश अपने साथी प्रदीप के साथ गांव मोरवाला निवासी बलवान के प्लॉट में बंधी भैंसों को चोरी करने की नीयत से घुसा था।
बलवान की आंख खुल गई। इसके बाद उसने ग्रामीणों की मदद से प्रदीप को पकड़ लिया जबकि सतीश भाग निकला था। शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी इमलोटा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 9 जुलाई 2020 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

बाद में न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सतीश अदालत में पेश नहीं हुआ और लगातार गैरहाजिर रहने लगा। अदालत के आदेशों की अवहेलना पर न्यायालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए 13 मई 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। शुक्रवार को स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी सतीश को काबू कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें