फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो पिस्टल, दो मैगजीन और 23 कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और 23 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में महेंद्रगढ़ चौक पर खड़ा था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।
आरोपी राजीव शर्मा उर्फ राजू, बालाजी कॉलोनी, दिनोद रोड, भिवानी का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक दादरी लोगेश कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ को यह सफलता मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महेंद्रगढ़ चौक पर दबिश दी और युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राजीव शर्मा उर्फ राजू के रूप में हुई। पुलिस को आरोपी के पिट्ठू बैग से दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और कुल 23 कारतूस बरामद हुए। आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें