चरखी दादरी। स्पेशल पुलिस स्टाफ की टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को स्पेशल स्टाफ की टीम मुख्य सिपाही संदीप कुमार, ईएचसी विकास, सिपाही अनिल और चालक सिपाही प्रदीप के साथ बस अड्डा कोलावास के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सुचना मिली कि गांव मिसरी निवासी सचिन अवैध हथियार लेकर गांव जयश्री रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस गाड़ी को देखते ही संदिग्ध युवक तेज कदमों से चलने लगा जिसे पुलिस टीम ने काबू कर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उससे एक अवैध पिस्तौल, मैगजीन और 4 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद हथियार व कारतूसों को सील कर अपने कब्जे में लिया और आरोपी सचिन के खिलाफ थाना बौंद कलां में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-