फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गोशाला की दानपेटी से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4,600 रुपये बरामद

Tue, 11 Aug 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने गांव बौंद खुर्द स्थित बाबा चांदू दास गो चिकित्सालय की गोशाला में दानपेटी का ताला तोड़कर करीब 12 हजार रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4,600 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बौंद खुर्द निवासी प्रवीन ने थाना बौंद कलां में शिकायत दी थी कि गोशाला में बीमार और घायल गोवंश की देखभाल के लिए दानपेटी रखी गई है। करीब एक माह में इसमें लगभग 12 हजार रुपये एकत्र हुए थे। 7 अगस्त की सुबह गोशाला पहुंचने पर दानपेटी का ताला टूटा मिला और उसमें रखी नकदी गायब थी।
घटना के बाद गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर एक युवक रात के समय दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये चोरी करता दिखाई दिया। शिकायतकर्ता द्वारा की गई पहचान के आधार पर आरोपी की पहचान दीपक उर्फ कालिया निवासी बौंद कलां के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान थाना बौंद कलां में तैनात हेड कांस्टेबल शिवकुमार ने आरोपी दीपक उर्फ कालिया को गांव बौंद कलां से कटेसरा रोड पर 152-डी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से बचे 4,600 रुपये भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें