फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाद बीज की दुकान से 1.75 लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने पुरानी अनाज मंडी स्थित बीज की दुकान से 1.75 लाख रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 6 मई को डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि पुरानी अनाज मंडी स्थित नवीन बीज भंडार की दुकान से तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आकर 1.75 लाख रुपये चोरी करके भाग गए हैं। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दुकान संचालक ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर-17, दादरी ने शिकायत दी कि तीन युवक उनकी दुकान पर बीज खरीदने के बहाने आए। दो युवक दुकान के अंदर पहुंचे और 500 रुपये का नोट देकर बीज मांगा। इसके बाद उन्होंने ज्वार बीज का कट्टा दिखाने के लिए कहा तो वह दुकान के अंदर कट्टा लेने के लिए चला गया। इसी दौरान आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 1.75 लाख रुपये निकाल लिए और मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना शहर दादरी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। तफ्तीश के दौरान 17 जून को स्पेशल स्टाफ की ओर से तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी हरनाम उर्फ खब्बु निवासी इंद्रा बस्ती, सुनाम, जिला संगरूर (पंजाब) हाल निवासी टीबी नाला पार, सुनाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें