रविदास नगर में युवक को गोली मारने और मौके से एक अन्य युवक की बाइक छीनकर फरार होने के आरोपी बीरा को सीआईए और सिटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के बाद क्वारंटीन किया गया है और रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मामले के अनुसार 22 जनवरी को छोटी बाजारी निवासी सचिन को बीरा ने घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी थी। इस दौरान गोली सचिन के पेट में लगी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बीरा ने एक युवक से गन प्वाइंट पर बाइक छीन ली थी। एक ही दिन में की गई दो वारदातों के बाद से पुलिस को उसकी तलाश शुरू कर दी थी।शनिवार को सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी को गुप्त सूचना मिली थी कि बीरा ढाणी फौगाट रोड से गुजरने वाला है। इस आधार पर पर सीआईए टीम ने वहां नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने बताया कि कोरोना जांच के लिए आरोपी का सैंपल देकर उसे क्वारंटीन किया गया है।