फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्लॉट विवाद में मारपीट का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मैहड़ा निवासी रविंद्र उर्फ बब्बल ने अपने जमीन के साझेदार पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पवन उर्फ जितेंद्र समेत 16 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने बताया कि वह जमीन खरीद-फरोख्त का कार्य करता है। साल 2019 में उसने धनासरी निवासी पवन के साथ मिलकर बाढड़ा व भांडवा के बीच चार एकड़ जमीन खरीदी थी। इसमें दोनों का हिस्सा था। बाद में पवन ने अपनी जमीन में दिनेश, विजय, सुरेश, दिनेश, सोमबीर को भी साझेदार बना लिया। करीब 7- 8 माह बाद पांचों उनसे जमीन का हिस्सा मांगने लगे।
इस दौरान फतेहगढ़ निवासी अमित उर्फ बदमाश ने उसे कॉल कर जमीन छोड़ने और मारने की धमकी दी थी। 24 जनवरी को शाम साढ़े तीन बजे वह अपने साथियों के साथ प्लॉट में बैठा हुआ था। उसी दौरान कुछ लोग डंडे लेकर आए और बब्बल के बारे में पूछा। उसने जवाब देने पर सभी ने डंडों से मारपीट की और अमित के साथी बताकर जमीन खाली करने व ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। अब रविंद्र ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें