फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूल वाहन की पासिंग और फिटनेस जरूरी : आरटीए

Tue, 28 Jan 2025 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के वाहनों की पासिंग और फिटनेस होना जरूरी है। इसके बिना वाहनों का संचालन नहीं किया जा सकता है। आरटीए मनोज कुमार ने बताया कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की कई है कि उनके अधीन चल रहे सभी स्कूल वाहनों को पासिंग एवं फिटनेस की वैधता सहित संचालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

यदि किसी स्कूल वाहन की पासिंग एवं फिटनेस वैध नहीं है तो उस वाहन का बिना पासिंग एवं फिटनेस के संचालन न किया जाए। कोई भी स्कूल वाहन बिना पासिंग एवं फिटनेस व अन्य दस्तावेज के संचालन करता पाया गया तो संबंधित प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय व कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर दिया जाएगा।

हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 113 ने कराया पंजीकरण

बाढड़ा। बाढड़ा में हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रगति ने बताया कि बीपीएल व एएवाई कार्ड धारक हर घर हर गृहिणी योजना का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण करवाएं। कार्डधारक स्वयं भी अपने मोबाइल फोन से उक्त योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्ड धारक नजदीकी सीएससी से भी आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान निरीक्षक संदीप कुमार, उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, योगेश कुमार, पीएनबी अधिकारी शिवम कुमार ने 113 पंजीकरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें