फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी बरसाना मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दो महिलाओं व एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दगड़ोली निवासी हरेंद्र ने बताया कि गत पंद्रह अगस्त को वह अपनी बहन के घर भिवानी गया था। उसके साथ उसकी पत्नी व बेटा भी था। घायल ने बताया कि वो भिवानी से अपने गांव दगड़ोली लौटने के लिए बाइक पर सवार होकर चले थे और उनके साथ उसकी बहन की ननद भी थी। जब वो बरसाना मोड़ से करीब 200 मीटर आगे चले तो एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में वो सभी सड़क पर जा गिरे और उन्हें चोटें लगीं। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस बयान में घायल ने बताया कि आरोपी चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी है। सदर पुलिस ने घायल हरेंद्र के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें