फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सारंगपुर स्थित अपनी ससुराल से वापिस जींद के गांव झाझ कलां लौट रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व उसकी बेटी घायल हो गई और उन्हें भिवानी सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में झाझ कलां निवासी अमित ने बताया कि पत्नी और बेटी दृष्टि के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल चरखीदादरी आया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वो बाइक पर सवार होकर अपने गांव झाझ कलां जाने के लिए चले थे। घायल ने बताया कि वो सारंगपुर से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में वो तीनों सड़क पर जा गिरे और पिता-पुत्री को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामला की सूचना पाकर अटेला कलां चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें