फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसीबी ने नाले व तारकोल के नमूने जुटाए

Thu, 12 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सड़क की मोटाई की जांच करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-चिड़िया-कनीना रोड के निर्माण में कथित अनियमितता बरतने की शिकायत की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), पंचकूला की टीम ने बुधवार को भी गांव चिड़िया व मकड़ाना आदि क्षेत्रों से निर्माण सामग्री के नमूने लिए। इससे पहले टीम मंगलवार रात तक भी नमूने लेने में जुटी थी। बुधवार को टीम द्वारा नाले में लगी निर्माण सामग्री का भी नमूना लिया है जिससे नाले के ऊपर लगने वाली स्लैब और नाले की मोटाई का डेटा लिया गया है। सुबह 10 बजे से ही टीम शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रवीण तक्षक को साथ लेकर नमूने एकत्रित करने में जुटी रही। सड़क की मोटाई के लिए नमूने : बुधवार को टीम की ओर से गांव मकडाना के निकट एक तारकोल का सैंपल लिया गया। इसके अलावा गांव मकड़ाना और मोड़ी के बीच सड़क से एक नमूना लिया गया। गांव चिड़िया से एक तारकोल का सैंपल लिया गया है, जिसमें सड़क के ऊपरी लेयर के साथ नीचे की लेयर की मोटाई का नाप लिया गया है। एक सैंपल नाले का लिया गया है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रवीण तक्षक ने विजिलेंस टीम को एक शिकायत और दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने नाले और सड़क में लगने वाले सरिये के साथ सड़क की लेवलिंग को लेकर शिकायत दी है।
विज्ञापन

इन दोनों की जांच एक मशीन के द्वारा की जानी है। टीम ने इसे जल्द करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिकारियों व शिकायतकर्ता टीम में शामिल अधिवक्ता प्रवीण तक्षक, अधिवक्ता प्रदीप कालीरमण, अधिवक्ता विकास महला आदि भी मौजूद रहे।
वर्जन
दूसरे दिन भी शिकायतकर्ता के बताए अनुसार क्षेत्रों से नमूने एकत्रित किए गए है। अब इन नमूनों को जांच के लिए मधुबन स्थित लैब में भेजा जाएगा। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - जयसिंह, एक्सईएन, स्टेट विजिलेंस टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें