फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में ACB की कार्रवाई: 30 हजार की रिश्वत लेते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर समेत 2 पकड़े, 1 लाख में तय हुआ था सौदा

Thu, 15 May 2025 08:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम इंचार्ज ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज और अभिमन्यु को काबू किया गया है। उनके खिलाफ हिसाब एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में एफआईआर दर्ज की गई है जबकि दलाल रोहित उर्फ साहिल की तलाश जारी है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने चरखी दादरी के ड्रग्स इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को 30 हजार की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया है। रिश्वत राशि रानीला गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले झज्जर जिले के गांव होस्दापुर निवासी विकास से मांगी गई थी और एक लाख में सौदा तय होने पर 70 हजार रुपये पहले लिए जा चुके थे जबकि बाकी 30 हजार की राशि वीरवार को ली गई।

विज्ञापन




टीम इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि विकास ने ड्रग्स इंस्पेक्टर के खिलाफ मुख्यालय शिकायत दी थी। यह शिकायत करनाल एसीबी को भेजी गई। इसके बाद शिकायतकर्ता विकास से संपर्क कर उसे 30 हजार रुपये देकर ड्रग्स इंस्पेक्टर के दलाल की ओर से बताई गई जगह पर भेजा गया। यह राशि उसने दादरी के रेलवे रोड स्थित एक लोहार का दुकान पर अभिमन्यु नामक युवक को दी और किसी से फोन पर बता कराई। अभिमन्यु के रकम गिनते ही एंटी करप्शन ब्यूरो टीम वहां पहुंच गई। टीम ने अभिमन्यु के हाथ पानी में धुलवाए तो पता चल गया कि रकम इसने ली है। इसके बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को भी काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार थाने में दर्ज हुआ मामला
करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम इंचार्ज ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज और अभिमन्यु को काबू किया गया है। उनके खिलाफ हिसाब एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में एफआईआर दर्ज की गई है जबकि दलाल रोहित उर्फ साहिल की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें