फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक साल पहले मिले 1.07 करोड़, 32 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत अब तक नहीं

Mon, 16 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा खंड का कंडम पड़ा आंगनबाड़ी केंद्र। संवाद
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड::
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सकलूसिव:

- आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की दशा सुधारने के लिए सरकार ने महिला एवं बाल विकास को दिया था बजट, रकम स्थानांतरित करने के बाद भी जिला परिषद ने शुरू नहीं कराया काम
नौनिहालों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एक साल पहले 1.07 करोड़ की रकम देने के बाद भी जिले के क्षतिग्रस्त 32 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों पर मरहम नहीं लगी है। महिला एवं बाल विकास विभाग करीब एक साल पहले जिला परिषद को यह राशि स्थानांतरित कर चुका है, लेकिन, अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। लापरवाही का खामियाजा सर्दी के मौसम में इन आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले एक हजार से ज्यादा नौनिहाल भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किया जाता है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक की नियुक्ति भी विभाग की ओर से की जाती है। एक आंगनबाड़ी केंद्र पर करीब 30 विद्यार्थी आते हैं। खेल-खेल में उन्हें पढ़ना सिखाया जाता है। बच्चों को शुरुआती शिक्षा यहीं से मिलती है। दूसरी ओर जिले के 32 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जिनके भवन में कोई न कोई खामी है। सर्दी के मौसम में ये कमियां यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही हैं।
जो 34 आंगनबाड़ी केंद्र भवन कमियों का दंश झेल रहे हैं, उनकी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के पास भी है। विभाग ने इन खामियों को दूर कराने के लिए एस्टीमेट तैयार कराए थे। इसके बाद स्वीकृति व बजट मिलने के बाद आगामी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके तहत एस्टीमेट के अनुसार 1.07 करोड़ का बजट विभाग को मुहैया करवाया गया था। लंबा समय बीतने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

- जिले के तीनों खंडों में हैं 634 आंगनबाड़ी केंद्र
महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़े के अनुसार, दादरी जिले में दादरी, दादरी-1 और बाढड़ा तीन खंड हैं। तीनों खंडों में 634 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। दादरी खंड में 191, बाढड़ा खंड में 206 और दादरी-1 खंड में 233 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।

- किस आंगनबाड़ी केंद्र की कितने लाख से होनी है मरम्मत
बाढड़ा आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत पर 3.26 लाख, काकड़ौली हुक्मी में 3.89, कारीधारणी में 3.76 लाख, पिचोपा खुर्द में 5.07 लाख, कुब्जानगर में 4.37 लाख, हंसावास खुर्द में 2.36 लाख, विकासनगर में 4.24 लाख, उमरवास में 3.84 लाख, पातुवास में 3.83 लाख, बास में 1.31 लाख, समसपुर में चार लाख, मंदोला में 4.42 लाख, बधवाना में 1.31 लाख, नौरंगाबास राजपूतान में 1.70 और जाटान में 1.60 लाख, चरखी में 4.39 लाख, पैंतावास कलां में 3.98 लाख, दातौली में 4.97 लाख, गुडाना में 74 हजार, खातीवास में 3.72 लाख, घिकाड़ा में 4.30 लाख, आर्यनगर में 4.77 लाख, बेरला में 4.23 लाख, कांहड़ा में 3.92 लाख, कोहलावास में 3.46 लाख, रामनगर में 3.49 लाख, सांकरोड में 2.62 लाख, बलाली में 2.08 लाख, चांगरोड में 3.34 लाख, बलकरा में 1.58 लाख और नौसवा में 4.37 लाख से आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मत होनी है।
विज्ञापन


वर्सन:
जिला परिषद दो आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत करवा चुकी है। 32 की मरम्मत अभी बाकी है। हम विभागीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया जिला परिषद की ओर से पूरी की जा चुकी है। भवनों की मरम्मत होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी।
-गीता सहारण, सीडीपीओ, महिला एवं बाल विभाग
फोटो 03

बाढड़ा खंड का आंगनबाड़ी केंद्र। संवाद
फोटो 25
गांव जावा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की टूटी खिड़की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें