फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर, हादसे की आशंका

Wed, 02 Oct 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव खोरड़ा स्थित अनुसूचित जाति चौपाल का भवन। संवाद
विज्ञापन
पेज 3 ही प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन


खोरड़ा के ग्रामीण लंबे समय से झेल रहे मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश, नए विधायक से समस्याओं के समाधान की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव खोरड़ा में अनुसूचित जाति मोहल्ला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन का जर्जर हो चुका है। इतना ही नहीं केंद्र में बारिश का पानी भर जाता है। इससे कागजात व अन्य सामान खराब हो जाते हैं। गांव में गली कच्ची होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं। समाधान न होने से लोगों में रोष बना हुआ है।
ग्रामीण विकास, सरपंच रामफल, रामसिंह, करतार, कमला देवी ने बताया कि अनुसूचित जाति की चौपाल भवन का निर्माण करीब 30 वर्ष पहले किया गया था। अब यह जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन कभी भी गिर सकता है। भवन में पानी भर जाता है। भवन जर्जर होने से बच्चों में भय बना रहता है। प्रशासन की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं, गांव में गलियां कच्ची होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बारिश होने पर चौपाल में पानी भर जाता है। लोगों ने मांग की कि अनुसूचित जाति चौपाल के भवन का निर्माण जल्द करवाया जाए। सरपंच रामफल ने बताया कि चौपाल की मरम्मत का प्रस्ताव पास होते ही मरम्मत करवा दी जाएगी।

ग्रामीण बोले : समस्याओं से नहीं मिली निजात, प्रतिदिन झेल रहे परेशानी

गांव में गलियों का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियां होती हैं। वहीं, बारिश के मौसम में गलियों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
-विकास, ग्रामीण
आंगनबाड़ी केंद्र का भवन पिछले काफी समय से जर्जर है। इसमें बारिश का पानी भर जाता है। बच्चों को काफी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ता है। केंद्र के भवन का जल्द निर्माण किया जाए।
-चंचल, ग्रामीण
लोगों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। ताकि, लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, ग्रामीण

गलियां कच्ची होने के कारण दूषित पानी भरा रहता है। मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने की आशंका है। प्रशासन से मांग है कि गांव में गलियों का निर्माण कार्य जल्द करवाया जाए।
-ललित, ग्रामीण


फोटो- 38


गांव खोरड़ा स्थित अनुसूचित जाति चौपाल का भवन। संवाद



फोटो -39



गांव खोरड़ा की कच्ची गली। संवाद
फोटो -40
विकास।
फोटो -41
रविंद्र कुमार।
फोटो -42
चंचल।
फोटो -43
ललित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें