फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर में लगाया फंदा

Sun, 14 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के भिवानी रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी सुनील (32) ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार सुबह घर में फंदा लगा लिया। शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और युवक के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की।
बस स्टैंड पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि भिवानी रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी सुनील ने घर में कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद सुनील के चाचा धर्मबीर के बयान दर्ज किए गए। धर्मबीर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के वक्त उसका पिता गांव गया था जबकि मां, पत्नी और दोनों बच्चे घर पर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें