vipin runing in rain, got a gold
- फोटो : CharkhiDadri
जिले के गांव किष्कंधा निवासी एवं नौसेना के पायलट विपिन श्योराण ने तेज बारिश के बीच 74 किलोमीटर की ‘फ्रीडम रन’ में रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। विपिन की इस उपलब्धि पर उनके गांव में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
गांव किष्कंधा निवासी विपिन श्योराण भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडों के पद पर कार्यरत हैं। आजादी दिवस पर गोवा में आयोजित ‘फ्रीडम रन’ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विपिन ने तेज बारिश के बीच लगातार दौड़ लगाई और रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। बेटे की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने परिजनों को बधाइयां देते हुए मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। परिजनों ने बताया कि विपिन ने कोविड-19 के दौरान भी बेहतर कार्य किया है। इस अवसर पर क्रशर यूनियन के प्रधान सोमबीर घसोला, विजय पाल, सरपंच कुलदीप, संतलाल, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, राजेश, विरेंद्र, लीलाराम आदि उपस्थित थे।