फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवक को धोखे में रखकर गर्भवती युवती से कराई शादी

Wed, 07 Jun 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक युवक ने जींद निवासी एक परिवार पर उसे धोखे में रखकर गर्भवती युवती से शादी कराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दे दिया और इसके बाद आरोपी पक्ष बच्चे को निजी अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवती, उसके पिता, मां और मामा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी गत मार्च माह में जींद के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। इसके बाद कुछ दिन उसकी पत्नी मायके में रही और गत 22 मई को उसे वो अपने साथ ले आया था। शिकायतकर्ता ने बताया दादरी आने के बाद उसकी पत्नी ने पेट में दर्द होने की बात कही। इसके बाद चिकित्सक से राय लेकर अल्ट्रासाउंड कराया गया तो उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी दिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी की डिलीवरी हो गई और उसने बेटे को जन्म दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, बच्चे के बारे में पूछने पर उसकी पत्नी ने बताया कि शादी से पहले उसके एक शख्स से नाजायज संबंध थे और ये बच्चा उसी का है। इसके बाद जब युवती के पिता को डिलीवरी और कबूलनामे की जानकारी दी गई तो उसने दामाद से न केवल अभद्रता की बल्कि ससुराल पक्ष के लोग दादरी पहुंचकर युवती को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


बच्चे को नहीं ले गए साथ, केस दर्ज कराने की दी धमकी
शिकायतकर्ता ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि दादरी आकर ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को तो ले गए लेकिन बच्चे को अस्पताल में ही छोड़ गए। जब उसने उनसे बच्चे को ले जाने की मिन्नतें कीं तो उन्होंने उल्टा उसे झूठा केस में फंसाने की धमकी दी और बच्चे को ले जाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद से ही बच्चा अस्पताल में है।

चरखी दादरी में ऐसा पहला मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार चरखी दादरी जिले में ऐसा पहला मामला सामने आया है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन समिति भी बच्चे को लेकर चिंतित है। माता और पिता दोनों पक्ष बच्चे को साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन



एसपी कार्यालय में इस संबंध में शिकायत मिली थी। पुलिस ने युवती, उसके पिता, मां और मामा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें