फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिलने न आने की बात कहकर युवक को मारी गोली

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में घायलावस्था में सचिन । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
शहर के सुभाष चौक क्षेत्र में शुक्रवार दो बजे एक युवक को एक बदमाश ने गोली मारी दी। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपाचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर शहर निवासी आरोपी बीरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सचिन ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सुभाष चौक क्षेत्र स्थित अपने घर पर था। इस दौरान आरोपी बीर सिंह ने उसको फोन कर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद वह मकान के बाहर चला गया। इस दौरान आरोपी उसे मकान के पीछे वाली गली में ले गया। इस दौरान आरोपी ने उससे जेल में मिलने के लिए न आने की बात कहकर गोली मारी दी। इससे एक गोली उसके पेट में लग गई। इसके बाद आरोपी समीप ही एक युवक से बाइक छीनकर फरार हो गया। गोली चलने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को दादरी के सरकारी अस्पताल में ले गए। यहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर पुलिस थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर आरोपी बीरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी बीरा सिंह के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में छीना झपटी, मारपीट, फायरिंग व अन्य मामले दर्ज हैं। इस समय आरोपी जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें