फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कबीर नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 24 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक प्रवीन। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-12 में सोमवार शाम को ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक वार्ड 12 का रहने वाला प्रवीन कुमार (29) था। मृतक जन स्वास्थ्य विभाग में एचकेआरएन के तहत बतौर सीवरमैन कार्यरत था। मंगलवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड 12 कबीर नगर निवासी प्रवीन कुमार सोमवार शाम को अपने छोटे भाई सुनील की ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगा रहा था। उसी दौरान उसका हाथ बिजली के तार को छू गया जिससे प्रवीन करंट की चपेट में आकर झुलस गया और अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पाकर दादरी सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई सुनील के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रवीन कुमार शादीशुदा था और वह डेढ़ वर्षीय बेटे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें