फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे 334बी पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ससुर घायल

Sun, 10 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर शनिवार सुबह अटेला कलां के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला लक्ष्मा (36) की मौत हो गई जबकि उसके ससुर सतबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अमित ने बताया कि लक्ष्मा और सतबीर सुबह करीब सवा छह बजे खेतों के लिए बाइक से निकले थे। तभी एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मा को मृत घोषित किया और सतबीर का उपचार जारी है। सूचना के बाद अटेला कलां चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया।
जांच अधिकारी एएसआई अमित ने बताया कि मृतका के पति परमजीत के बयान के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम दादरी नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें