फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॉलेज में मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया

Fri, 21 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिरोहड़ राजकीय कॉलेज में मतदाता पंजीकरण अभियान में शामिल विद्यार्थी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह के निर्देशन में हुआ। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने व मताधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज करवाना चाहिए।
विज्ञापन

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के प्रभारी डॉ. सवीन ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने नए मतदाता बनने की प्रक्रिया व मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और प्रत्येक पात्र युवा का मतदाता के रूप में पंजीकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ओमबीर, पवन, प्रदीप, अजय सिंह, अंजना, मृणाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें