फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलवा पूजन से लौट रहे दो व्यक्तियों की बाइक को सारंगपुर के समीप रविवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अटेला कलां चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया और इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में भिवानी के महम रोड स्थित नई बस्ती निवासी राकेश ने बताया कि रविवार को उसका बड़ा भाई धर्मबीर व उसके दोस्त पवन के साथ बाइक पर हड़ौदी गांव में एक जलवा कार्यक्रम में शरीक होने आए थे। आयोजन में भाग लेने के बाद वे बाइक पर वापस भिवानी लौट रहे थे। राकेश ने बताया कि बाइक उसका दोस्त पवन चला रहा था, जबकि धर्मबीर पीछे बैठा था। जब वो सारंगपुर के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान धर्मबीर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें