फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा-जूई रोड पर ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, कुचलने से किशोर की मौत, ताऊ व बहन घायल

Wed, 22 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। जूई रोड पर वीर इंटरनेशनल स्कूल के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसके ताऊ और बहन घायल हो गए। हादसे में किशोर ट्रक के पहियों के नीचे आने से कुचला गया। तीनों स्कूटी पर सवार होकर सतनाली शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी के पतराम गेट क्षेत्र निवासी आनंद प्रकाश अपने भतीजे 15 वर्षीय जीतिन, भतीजी 10 वर्षीय चाहत को स्कूटी पर साथ लेकर सतनाली में अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जब वे बाढड़ा-जूई रोड पर बाढड़ा के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जीतिन ट्रक के पहियों के नीचे आ गया जबकि उसके ताऊ व बहन दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन सहित भाग गया लेकिन दूसरे वाहन चालकों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर बाढड़ा के मुख्य चौक के समीप उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर बाढड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल चाहत को उपचार के लिए भिवानी और आनंद प्रकाश को बाढड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं शव का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। मृतक जीतिन के पिता राजू का भिवानी में सैलून है।
विज्ञापन

बाढड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

हादसे के बाद पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें