फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे-152 डी पर ट्रक ने कांवड़ियों की पिकअप को मारी टक्कर, 12 घायल, झुंझुनूं के रहने वाले हैं

विज्ञापन
दादरी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कांवड़िये।  संवाद 
विज्ञापन
बौंदकलां। नेशनल हाईवे-152 डी पर रानीला रेस्ट एरिया के समीप मंगलवार शाम कांवड़ियों की पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 12 कांवड़िये घायल हो गए। सूचना के बाद बौंदकलां थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सुल्ताना अहीर गांव के पिकअप सवार युवा हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। सोमवार शाम 5 बजे जब वे रानीला रेस्ट एरिया के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 12 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के वक्त पिकअप में 18 लोग सवार थे। बौंद कलां थाने के एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि पिकअप को टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें