चरखी दादरी। कृषि विभाग दादरी की ओर से वीरवार को एसडीएम योगेश सैनी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति ने जिले के अनुसूचित वर्ग के किसानों के लिए ट्रैक्टरों का ड्रा निकाला। इस दौरान कृषि विभाग से चंद्रभान श्योराण, मनीष कुमार, विवेक बागला, नीतिका कुमारी, मनिंद्र, एलडीएम दीपक रंगा आदि मौजूद रहे।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 289 अनुसूचित वर्ग के किसानों ने ट्रैक्टर के लिए आवेदन किया हुआ था, जिनमें से 20 किसानों का ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से चयन किया गया। एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि सभी चयनित किसान पांच दिनों के अंदर अपने सभी दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवा दें। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किसानों को परमिट दे दिए जाएंगे। उसके बाद किसान सरकार द्वारा अनुमोदित कंपनियों से अपने ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। यदि किसी किसान का आवेदन किसी वजह रद्द से होता है तो प्रतीक्षा सूची में से अगले किसान का चयन कर लिया जाएगा।